अपनी ही जान का दुश्मन बना पुलिस कर्मी ,जाने क्या है वजह
-पीलीभीत के बरखेड़ा थाना मे उस समय हड़कंप मच गया जब वहां पर तैनात एक सिपाही ने फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की फिलहाल सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामला पुलिस विभाग से हैं इसलिए पुलिस भी सक्रिय हो गई और कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।
- पीलीभीत के बरखेड़ा थाने में तैनात 24 वर्षीय अकाश वर्मा ने अपने किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की 2020 बैंच का सिपाही का यह सिपाही मेरठ का रहने वाला था और 2020 में इसकी भर्ती हुई थी डेढ़ साल पहले ही यह बरखेड़ा थाने में तैनात किया गया था आकाश बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले वार्ड नंबर 2 में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि पत्नी से इसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसने आत्महत्या करने की कोशिश की और फंदे से लटक गया। पत्नी की नसें तब उसके पड़ी तो इससे लिपट गए और चिल्लाने लगी उसी समय आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तथा स्थानीय थाने के भी लोग मौके पर पहुंच गए और फौरन सिपाही आकाश को फांसी के फंदे से उतारा गया आकाश की सांसे चली थी फौरन आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर इसका इलाज चल रहा है।





