Type Here to Get Search Results !

ताज महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

ताज महोत्सव में रविवार का दिन फैशन शो के नाम रहा। ताज महोत्सव के मुख्ताकशीय मंच पर जब मॉडल अलग राज्यों की पोशाक पहन कर उतरे तो देखने वालो का हुजूम बनाकर उमड़ पड़ा। खास बात यह रही की इस फैशन शो में पीसीएस अधिकारी और 2019 की मिस इंडिया रही ऋतु सुहास ने भी जलवा बिखेरा। 



 ताज महोत्सव में रविवार को भारतीय सांस्कृतिक के परिधान शो के कार्यक्रम के दौरान देश के सभी प्रदेश और राज्यों की पारंपरिक पोशाक पहन कर मॉडल रैंप पर उतरे। साउथ से लेकर अलग अलग राज्यों की पोशाक आकर्षक का केंद्र रही। ज्यादातर मॉडल खादी की बनी पोशाक पहन कर रैंप पर उतरे। आईएएस अधिकारी सुहास एल वाई की पत्नी और 2019 की मिस इंडिया रही ऋतु सुहास जब अलग तरीके की पोशाक पहन कर रैंप पर उतरी तो लोगो ने तालियों की हड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया। 

मीडिया से बातचीत में ऋतु सुहास ने बताया कि उन्हें फैशन का शुरू से शोक रहा है। आज ताज महोत्सव के मंच से लोकल फॉर वोकल को ध्यान में रखकर ज्यादातर मॉडल खादी के बने कपड़े पहन कर रैंप पर उतरे है। हम चाहते है कि प्रधानमंत्री ने हो लोकल फॉर वोकल बनाने की बात कही है, वह जरूर पूरी होने चाहिए। इस फैशन शो में लगभग 80 मॉडल ने भाग लिया है। सभी मॉडल अलग अलग राज्यों की पोशाक पहन कर रैंप पर उतरे है, और यह कपड़े खादी के बने है। खादी से बने कपड़े फैशन भी अपना एक अलग फैशन रखते है। सुहास एल वाई को कांस्य पदक मिलने पर उन्होंने कहा कि यह आप सभी का प्यार है, इसी तरह प्यार मिलता रहे। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad