पैकोलिया थाना पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं मौलाना प्रधान संभ्रांत ब्यक्तियों के साथ पीस कमेटी कि मिटिंग किया गया।थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे थानापरिसर मे आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र के सभी धर्म के धर्मगुरुओं मौलाना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संभ्रांत ब्याक्तियों के साथ पीस कमेटी कि मिटिंग कर शासनादेशों से अवगत कराया गया ।जिसके मुख्य बिंदु निम्न है त्यौहार के दिन किसी प्रकार का कोई DJ नहीं बजाना है और नही किसी प्रकार का शोरगुल करना है, होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी ।किसी प्रकार का शराब का स्टोरेज नहीं करना है किसी भी जगह खुले में चिकन मटन नहीं कटेगा नहीं बिकेगा।होलिका दहन का स्थान फसल और आबादी से दूर वीराने स्थान पर होगा थानाध्यक्ष द्वारा उक्त त्यौहारों के बारे मे निम्न बातों को बताया गया।शब-ए-बारात दो शब्दों, शब और बारात से मिलकर बना है, जहाँ शब का अर्थ रात होता है वहीं बारात का मतलब बरी होना होता है ।शब-ए-बरात के त्योहार पर कब्रिस्तानों में भीड़ का आलम रहेगा पिछले साल किए गए कर्मों का लेखा-जोखा तैयार करने और आने वाले साल की तकदीर तय करने वाली इस रात को शब-ए-बरात कहा जाता है। जिसमें होली के एक दिन पहले यानी पूर्व सन्ध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है ।होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप में मनाया जाता है।आप सभी क्षेत्र कि जनता सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण ढ़ग से मनाऐ किसी प्रकार का एक दुसरे के प्रति नफर , द्वेष, घृणा कटुता आदि के नकारात्मक विचारों को अपने अंदर ना आने दे।हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है यहाँ सभी मजहब पंथ, धर्मों के लोग आपसी तालमेल से रहते है किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे ।तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.





