Type Here to Get Search Results !

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

 श्री राम आसरे मिश्र उ० म० विद्यालय नकटी देई बुजुर्ग कप्तानगंज में किया पौधरोपण, संरक्षण का दिया संदेश



कप्तानगंज -बस्ती।  भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के आदेशानुसार सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम श्री राम आसरे मिश्र उ० मा० विद्यालय एवं आर सी आईडियल कान्वेंट स्कूल नकटी देई बुजुर्ग कप्तानगंज में एनवाईवी कनकलता पाण्डेय एवं अरूण कुमार के नेतृत्व में बड़े बाबू अखिलेश मिश्र, प्रधानाचार्य गोपीनाथ मिश्र, संदीप चतुर्वेदी द्वारा किया गया।


 पौधारोपण में आम, पीपल, बरगद अन्य कई छायादार वृक्ष के पौधे लगाए गए। एनवाई कनकलता पाण्डेय ने बताया कि युवा साथियों के सहयोग से विद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शीशम,बरगद, पाकड़  सिरीस, पीपल,पाकड़ आम तथा अन्य वृक्षों के पौधे लगाए गए हैं। युवाओं ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण किया जा रहा है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपीनाथ मिश्र ने कहा कि

बेतहाशा वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण असद असंतुलित हो गया है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए तथा प्रदूषण कम करने के लिए सभी लोगों को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। 

विद्यालय के बड़े बाबू अखिलेश मिश्र ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है। 

 एनवाई अरूण कुमार ने बताया कि केंद्र द्वारा ब्लॉक के विभिन्न गांव में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपीनाथ मिश्र, बड़े बाबू अखिलेश मिश्र  अध्यापक फुर्तराम प्रजापति, संदीप चतुर्वेदी, रीना उपाध्याय, रेखा मिश्रा, रमेश कुमार, एवं विद्यालय के अनुचर रंजीत, पप्पू  समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad