नाबालिग दलित किशोरी से छेड़खानी करने का वांछित अपराधी चढ़ा छावनी पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषनाथ मणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष छावनी बस्ती दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में दिनांक06/03/2023 को नाबालिग दलित किशोरी थाना छावनी जनपद बस्ती अपने घर से दोपहर को खेत की तरफ गई थी वहीं पर वीरू सिंह पुत्र राम अवध ग्राम धौरहरा चौहान थाना छावनी जनपद बस्ती ने उसके साथ छेड़खानी की नाबालिक के द्वारा शोर मचाया गया तो वीरू सिंह पुत्र राम अवध वहां से भाग गया तब नाबालिग दलित किशोरी के परिवार वालों ने थाना छावनी पर तहरीर देकर वीरू सिंह के खिलाफ छेड़खानी व sc ,st का मुकदमा दर्ज करवाया जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी शेषमणि मणि उपाध्याय के द्वारा की जा रही है मुकदमा में नामित अपराधी वीरु सिंह पुत्र राम अवध को छावनी पुलिस ने काफी खोज बिन की ।लेकिन वह नहीं मिला। तदोपरांत क्षेत्राधिकारी हरैया के द्वारा एक टीम गठित की गई जो वीरू सिंह की तलाश में निरंतर वीरू सिंह के गांव के आसपास ही रहते थे क्षेत्राधिकारी हरैया के द्वारा गठित टीम ने काफी प्रयास करके वीरु सिंह के घर पर दबिश देकर दिनांक 12/03/2023 को वीरू सिंह पुत्र राम अवध को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करके वीरू सिंह को न्यायालय बस्ती में पेस किया गया ।





