आरिफ का दोस्त सारस पहुंचा कानपुर
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से लगातार एक सारस और आरिफ की दोस्ती खूब चर्चा में रही ।आरिफ अमेठी के रहने वाले हैं और उन्हें यह सारा घायल अवस्था में मिला था। उस वक्त ना तो सरकार का ध्यान इस सारस पर गया न हीं वन विभाग की टीम का। लेकिन इसके पश्चात जब आरिफ ने इस सारस की सेवा की और सारस स्वस्थ हो गया तो सारस और आरिफ की दोस्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी ।इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अमेठी पहुंचे और आरिफ और सारस से मुलाकात कर इस दोस्ती के बारे में जिक्र कर दिया ,फिर क्या था अचानक से इस सारस की सुध लेने वालों की लाइन से लग गई। सरकार के साथ-साथ वन विभाग की टीम ने वहां पहुंच कर तमाम नियम और कायदे कानून की बात करने लगी और उसके पश्चात वन विभाग की टीम ने आखिर आरिफ के दोस्त सारस को उससे जुदा कर दिया और उसे अपने साथ ले गई ।पिछले कुछ दिनों से लगातार सारस की तलाश की जा रही थी कि आखिर सारस कहां और किस हाल में है ।ऐसे में एक नया मामला सामने आया कि अमेठी से इसको कानपुर प्राणी उद्यान पहुंचाया जाएगा ।हालांकि आज विभाग की टीम ने कानपुर प्राणी उद्यान में इसको पहुंचा दिया है ।वन विभाग की टीम का कहना है कि अगले 15 दिनों तक आरिफ के दोस्त सारस को प्राणी उद्यान कानपुर में क्वारन्टीन किया जाएगा ।





