सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक उत्सव का किया गया था आयोजन जिसमें आज छात्र-छात्राओं पुरस्कार वितरण के लिय किया गया आयोजन।
वार्षिक उत्सव के समारोह में शामिल हुए छात्रों को SURYA एकेडमी के प्रबंधतंत्र ने किया सम्मानित।
MD डा.उदय प्रताप चतुर्वेदी व निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने समारोह का आयोजन कर छात्रों को किया पुरस्कृत।
संतकबीर नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में वार्षिक उत्सव के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को आज एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी व प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए समारोह का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया।
आपको बता दें कि जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 16 फरवरी को वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजित किया गया था आज वार्षिक उत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई थी। जिसमें शामिल होने वाले छात्रों की हौसला अफजाई के लिए आज प्रबंध तंत्र ने समारोह का आयोजन कर इन छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान एमडी डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह से वार्षिक उत्सव के अवसर पर एकेडमी के छात्रो द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी थी वह बेहद ही सराहनीय थी। उन्होंने कहा कि छात्रों की हौसला अफजाई करने के लिए आज समारोह का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर पूरे मनोयोग से शिक्षण गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते रहे जिससे कि आपका आने वाला कल और बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि एकेडमी प्रबंध तंत्र लगातार छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत हैं।





