Type Here to Get Search Results !

सरकार की लापरवाही से लटक सकता है छात्रों का भविष्य

 वित्त विहीन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा 6 सूत्रीय ज्ञापन



बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बहिष्कार की चेतावनी
बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘ वित्त विहीन गुट’ जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियोें और शिक्षकों के  प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चेतावनी दिया गया है कि यदि  मांगे न मानी गई तो शिक्षक बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का बहिष्कार करेंगे।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि मान्यता की शर्त संसोधन 26-12-2022 के निर्णय को वापस लेने के साथ ही वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर उचित मानदेय दिया जाय। भेजे ज्ञापन में पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने, बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की बकाया धनराशि भुगतान किये जाने, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कर मदरसा शिक्षकों के केन्द्र का अंश भुगतान किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘ वित्त विहीन गुट’ जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय ने कहा कि 2019 से बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन की बकाया धनराशि भुगतान अभी तक नहीं किया गया। शिक्षा में 80 प्रतिशत की भागीदारी करने वाले वित्त विहीन शिक्षक भुखमरी के शिकार हैं, मदरसे के आधुनिक शिक्षकों के वेतन का केन्द्र का अंश भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यदि 6 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न हुआ तो आगामी 18 मार्च से होने वाले बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का वित्त विहीन शिक्षक बहिष्कार करेंगे।
वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से अर्जुन यादव, रजवन्त यादव, अरविन्द वर्मा, शिवा जी गुप्ता, वृजेश कुमार राय, रमाशंकर पाण्डेय, शैदा हुसैन, रवि पाल, के.के. श्रीवास्तव, वृजेन्द्र जायसवाल आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad