Type Here to Get Search Results !

रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की तिथि हुई घोषित,वर्षो से भक्तों को था इंतजार

 मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में सबसे शुभ मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा


शिलाओं की अयोध्या में पुनः टेस्टिंग के बाद बेहतर शिला से तैयार होंगी रामलला की मूर्तियां


राम, कृष्ण, शंकर यह त्रिमूर्ति भारत की आत्मा । 

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने अयोध्या में साफ कर दिया है कि जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद जब भी सबसे अच्छा मुहूर्त होगा उसी समय भव्य और दिव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । जबकि राम लला की मूर्ति के लिए टेस्टिंग के बाद पत्थर अयोध्या आ रहे हैं इनकी पुनः टेस्टिंग के बाद जो भी बेहतर होंगे उनसे रामलला समेत अलग-अलग मूर्तियां तैयार की जाएगी । राम मंदिर निर्माण के साथ रामराज्य की दिशा में भी कदम बढ़े हैं और राम, कृष्ण, शंकर यह त्रिमूर्ति भारत की आत्मा है उसके बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती । इसी के साथ उन्होंने विरोधियों पर तंज भी कसा कहा अब इसमें जिसको राजनीति सूझती हो वह राजनीति करे । 

 श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजने का लंबे समय से राम भक्तों को इंतजार है । राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल में राम भक्तों को बड़ी खुशखबरी देते हुए साफ तौर पर बताया कि जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद जब भी शुभ मुहूर्त होगा उसी समय रामलला की उनके भव्य और दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा बड़े कार्यक्रम के दौरान होगी । 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad