दहेज में मागा ट्रैक्टर तो बारात को बनाया बंधक
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार को एक दहेज लोभी दूल्हे को दहेज में ट्रैक्टर की मांग करना उस समय भारी पड़ गया जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरी बरात को ही बंधक बना लिया। जिसके बाद घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और फिर दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर बैठ गई पंचायत लेकिन देर शाम तक इस मामले में कोई भी फैसला नहीं हो सका था। वही दूसरी ओर दुल्हन ने दहेज की मांग के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
दरअसल शामली जनपद के भैसानी इस्लामपुर गांव निवासी मीर हसन के बेटे वसीम का निकाह मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुल्हेड़ी कि मेहसर खातून के साथ आज मंगलवार को होना तय हुआ था। जिसके चलते आज दूल्हा वसीम अपनी बारात लेकर कुल्हाड़ी गांव में पहुंचा था लेकिन निकाह से ठीक पहले दुल्हन पक्ष के लोगों ने अचानक से दूल्हे सहित पूरी बरात को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बरात से 1 दिन पहले दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग करी थी।जिसको लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आज आई बारात को ग्रामीणों के साथ मिलकर बंधक बना लिया था। बारात बंधक की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही फैसले को लेकर गांव में पंचायत शुरू हो गई थी। जिसमें दुल्हन पक्ष के लोगों ने जहां दहेज और शादी की तैयारी में 12 लाख रुपए का खर्च होने की बात कहते हुए पैसों की मांग करी थी तो वही ट्रैक्टर की मांग के बाद दुल्हन ने भी इस दहेज लोभी दूल्हे से निकाह करने से साफ-साफ इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि देर शाम तक भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर पंचायत का दौर जहां बदस्तूर चलता रहा तो वही इस मामले में कोई लिखित शिकायत ना मिलने पर आना अधिकारियों ने भी फिलाल अपनी चुप्पी साध रखी है।
इस मामले को लेकर दूल्हे वसीम का कहना है कि मैंने दहेज में ट्रैक्टर मांगा था इसलिए मुझे बंधक बनाया है। कुल्हेड़ी गांव में हम यहां पर बारात लेकर आए थे मैं शादी करना चाहता हूं।
तो वही दुल्हन मेहसर खातून की माने तो मेरी बारात आनी थी बारात आ गई उन्होंने ट्रैक्टर मांग लिया। जिसे मेरा रिश्ता हुआ था उनका नाम वसीम है 2 साल पहले मेरा रिश्ता हुआ था उन्होंने मांग की हमें ट्रैक्टर दो बाइक दो हमने कुछ भी देने से मना कर दिया जो दहेज मांगता है मुंह से में उससे शादी नहीं करना चाहती।





