जागरूकता रैली तथा ग्रामीण सर्वेक्षण द्वारा शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन0 एस0 एस0) के विशेष शिविर के छठवें दिन का हुआ सफल समापन
दिन शनिवार को शिवहर्ष किसान पी.जी. कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन का सफल आयोजन शिविर स्थल-किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय, बस्ती में हुआ।छठवें दिन स्वयंसेवियों ने एक जागरुकता रैली निकाली, जो किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय से निकलकर आंगनबाड़ी केंद्र भुअर निरंजनपुर तक सफलतापूर्वक संपादित हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने आस -पास के हर घर में जाकर शिक्षा एवं जागरुकता संबंधी सर्वे करने का कार्य किया और प्राप्त आंकड़ों को सुरक्षित किया। इस रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और डॉ. सपना रानी के साथ- साथ महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. रोहित सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, श्री अभिषेक मिश्र, श्री दिनेश कुमार, डॉ. प्रशांत सिंह,श्री महेश झा, श्री एस.पी.वर्मा, श्री प्रियेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे I
इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों सिद्धार्थ कुमार, हरिनारायण चौहान, डॉ. आयुषी मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ. अगस्त प्रकाश उपाध्याय एवं दुर्गा सिंह ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार शुक्ल, डॉ. बिजय कुमार सिंह, विशाल त्रिपाठी, पांडेय सिद्धार्थ रामप्रकाश, शुभम कुमार, डॉ. प्रमोद रावत भी उपस्थित रहे।





