समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान।
निकाय चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का किया दावा।कहा अखिलेश और हम दोनों मिलकर निर्देश जारी करेंगे सभी कार्यकर्ताओं के लिए। शिवपाल सिंह यादव ने कहा हमने जीतने वाले प्रत्याशी उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने अधिकारियों से बेमानी कराती है और धन का प्रयोग करती है।जनता ने बुरे दिन झेले हैं भाजपा सरकार में, उसका जनता बदला लेगी।संगठन मजबूत कर देश से भाजपा सरकार हटाएंगे 2024 में।कानून व्यवस्था खराब है भ्रष्टाचार फैला हुआ है मीडिया को निष्पक्ष होने की बात शिवपाल सिंह यादव ने कही।
जाति जनगणना पर बोले की यह केवल अखिलेश ही करा पाएंगे।अन्य किसी के बस की बात नहीं।आरएलडी और सपा में सब कुछ ठीक है शिवपाल सिंह यादव ने कहा। शिवपाल सिंह यादव ने चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर मीडिया से की बात।





