गुड्डू बमबाज का सौतेला बेटा आबिद गिरफ्तार,
खुल्दाबाद थाना पुलिस ने 6 जिंदा बम के साथ आबिद को किया गिरफ्तार।
खुल्दाबाद पुलिस ने आबिद को घनश्याम कालोनी के पास से किया गिरफ्तार।
गुड्डू मुस्लिम ही नही, उसके साथ रहने वाला आबिद भी निकला बमबाज।
चांदनी और अब्दुल रहमान का बेटा है आबिद।
जबकि गुड्डू मुस्लिम पिछले कई सालों से चांदनी और उसके बच्चों के साथ रह रहा था।
चकिया चौराहे पर ही गुड्डू मुस्लिम ने आबिद चिकन मटन शॉप खुलवाई थी,
उमेश पाल शूटआउट केस के बाद आबिद चिकन मटन शॉप बंद थी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दुकान को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था।
लेकिन ध्वस्तीकरण ना होने के चलते दोबारा दुकान खुल गई थी।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दुकान को दोबारा सील कर दिया है।
उमेश पाल शूटआउट केस में फरार
गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपया का इनाम घोषित है।
उमेश पाल हत्या कांड में बम की बारिश करते सीसीटीवी कैमरे में गुड्डू मुस्लिम की तस्वीर हुई थी कैद,
उमेशपाल शूट आउट के बाद चाँदनी भी घर छोड़कर फरार है,
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आबिद को भेजा जेल।





