दूल्हे के चाचा को वर्ग विशेष के बोलेरो चालक ने मोदी योगी के राजनीति बहस को लेकर उतारा मौत के घाट
दूल्हे के चाचा को 9बोलेरो चालक ने उतारा मौत के घाट,मोदी योगी के राजनीति बहस को लेकर वर्ग विशेष के ड्राइवर ने गाड़ी से कुचलकर की हत्या। भतीजे की शादी से बोलोरो में लौटते समय ड्राइवर और चाचा में हुई थी मोदी योगी को लेकर विवाद. वर्ग विशेष ड्राइवर ने जबरन चाचा को नीचे उतारकर रौंदते हुए हुआ फरार। आक्रोशित ग्रामीण मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे को किया जाम। परिजन डीएम एसपी को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े थे,सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने नही माना तो एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा कर जाम को खोला दिया । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास की घटना।
मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक वर्ग विशेष के ड्राइवर ने दूल्हे के चाचा को बोलेरो गाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने हाईवे मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया.आक्रोशित परिजनों ने डीएम एसपी के बुलाने के साथ ही आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने ग्रामीणों और परिजनों को घंटो समझाने का प्रयास किया कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन परिजन नहीं माने जानकारी मिलने पर अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे परिजनों को समझा-बुझाकर तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन सड़क पर लगाए गए जाम को खोल दिया। इस दौरान घंटों जाम था लंबी लंबी लाइनों में दोनों तरफ से हाईवे पर गाड़ियां खड़ी दिखाई दी.बताया जा रहा है कोलाही गांव के रहने वाले मृतक राजेशधर दुबे 50 वर्ष अपने भाई राकेश धर दुबे के लड़के की शादी में मिर्जापुर गए हुए थे.शादी से सुबह वापस हो रहे थे ।बोलेरो गाड़ी में 5 लोग बैठे हुए थे कुछ बाराती रास्ते मे उतर गए इस दौरान वर्ग विशेष के ड्राइवर और मृतक राजेश धर दुबे में मोदी योगी के नाम पर गाड़ी में राजनीति बहस होने लगी, जिससे नाराज वर्ग विशेष के ड्राइवर ने राजेश धर दुबे को नीचे उतार दिया इसके बाद राजेश धर दुबे कहा कि नहीं जाने देंगे फिर ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा कर कुछ दूरी तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया और राजेश धर दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।





