Type Here to Get Search Results !

केक काटकर मनाया गया पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन, बधाई देने वालो का लगा तांता

 उल्लास के साथ मनाया गया राकेश चतुर्वेदी का जन्मदिन


 शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित राजन ग्रुप शैक्षणिक संस्थान के राजन इंटरनेशनल एकेडमी के सभागार में केक काटकर  संस्थान के एम डी व पूर्व ब्लाक प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया। राकेश चतुर्वेदी बस्ती मण्डल के शैक्षणिक उत्थान में महत्वपूर्ण  स्थान रखते है । श्री चतुर्वेदी बस्ती -संतकबीर नगर के अनेक शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधक औरएम डी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही सोशल मीडिया से लेकर दूरभाष व व्यक्तिगत मिल कर लोगों ने उनके दीर्घायु जीवन की शुभकामना दिया।  श्री चतुर्वेदी अपने जन्मदिन पर कहा कि वे जनपद में अच्छी व सस्ती गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।  कहा कि उनके पिता स्वर्गीय सूर्य नारायण चतुर्वेदी के सपनांे को साकार करने की दिशा में निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं।

शनिवार को  राजन इंटरनेशनल एकेडमी पहुँच कर  अनेक लोगों ने राकेश चतुर्वेदी को जन्मदिन की शुभकामना दिया साथ ही ईश्वर सुदीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना किया। इस अवार पर  राजन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजीव पाण्डेय , राजन इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य  सानू एन्टोनी सहित समाज के विभिन्न वर्गो के लोग  अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad