आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर का हाल-चाल जानने पहुंचे आजम खान
चंद्रशेखर आजाद पर 28 तारीख को देवबंद में उनकी गाड़ी के ऊपर गोलियां चलाकर कुछ लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें उनको एक गोली छूकर निकल गई इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई थी। वह तभी से अपने घर पर आराम कर रहे हैं उनके हालचाल जानने के लिए लगातार नेताओं का आना-जाना लगा रहा इसी कड़ी में आज समाजवादी के दिग्गज नेता आजम खान उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके आवास छुटमलपुर पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना इसके अलावा आज़म खान ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान भी उठाए।





