बदायूं के राजकीय मेडिकल कालेज के वेंटीलेटर पर भर्ती बेहोश मरीज के कान,पैर चूहे ने कुतरे
-मामला जिला बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का है जहाँ राजकीय मेडिकल कालेज के वेंटीलेटर पर भर्ती बेहोश मरीज के कान और पैर चूहे कुतर दिये है तथा चूहों ने माथे पर भी जख्म किए है आईसीयू वार्ड पर तैनात डॉक्टर ब कंपाउंडर को इसकी भनक तक नहीं पड़ी जब पत्नी मरीज को देखने वार्ड में गई तो पत्नी ने देखा कि चूहे उसके पति के पैर की अंगुलिया कुतर रहे थे तो स्टाफ ने मरीज पर चादर डाल दी , और चादर खून से लाल हो गई ।
अव देखने वाली बात यह है कि,स्टाफ सोता रहा और चूहे वेंटीलेटर पर भर्ती मरीज के अंग कुतर कर जख्म बनाते रहे यह मामला परिवार के लिए जितना दर्दनाक है और मेडिकल कालेज के लिए उतना ही शर्मनाक है इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्राचार्य का बयान किसी चुटकुला से कम नहीं आया है कहा कि चूहों ने आक्सीजन पाइप लाइन कुतरी, मरीज तक पहुंचे
और अभी तक किसी स्टॉप पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मेडिकल कॉलेज सिर्फ नाम का है सुविधाएं कुछ भी नहीं है ।





