अयोध्या में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव।
बकरी बनी बंदे भारत ट्रेन पर पथराव का कारण।
वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर 9 जुलाई को मर गई थी बकरियां उसी आक्रोश में किया गया पथराव ।
मुन्नू पासवान और उनके दोनों बेटों को पुलिस ने पकड़ा हो रही है पूंछतांछ -एसएसपी अयोध्या
गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत ट्रेन पर अयोध्या जनपद में पथराव हुआ है यह घटना अयोध्या कैंट स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर बाद सोहावल और देवराकोट रेलवे स्टेशन के बीच हुई इस मामले में पुलिस ने मुन्नू पासवान और उनके दो बेटों को गिरफ्तार किया है इस घटना के पीछे बकरियों की मौत का आक्रोश बताया जा रहा है जो इसी ट्रेन से कट गई थी ।
-वंदे भारत ट्रेन 22549 अपने निर्धारित समय के अनुसार अयोध्या से आगे लगभग 20 किलोमीटर बढ़ी होगी उसी समय उसके कोच के दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे हालांकि ट्रेन रुकी नहीं और आगे बढ़ती रही पत्थर लगने से ट्रेन के शीशे क्रैक हो गए इसकी सूचना मिलने के बाद अयोध्या जनपद की रौनाही थाना पुलिस आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची जांच पड़ताल के बाद इस मामले में मुन्नू पासवान और उनके दोनों बेटे अजय और विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है अयोध्या जनपद के एसएसपी की माने तो 9 जुलाई को मुन्नू पासवान की 6 बकरियां जो ट्रैक पर थी इसी ट्रेन की चपेट में आकर मर गई थी इसी आक्रोश के कारण मुन्नू पासवान और उनके दोनों बेटों ने ट्रेन को देखते ही उस पर पथराव कर दिया ।
आपको बता दें कि 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत की थी 9 जुलाई से गोरखपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन का विधिवत संचालन शुरू हुआ ।
. आज 11 जुलाई को आरपीएफ के द्वारा सूचित किया गया है कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंका गया है इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई पता चला है कि 9 जुलाई को इसी ट्रेन से एक व्यक्ति की 6 बकरियां जो रेलवे ट्रैक पर थी उनकी चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी इसी आक्रोश में मुन्नू पासवान और उनके बेटे अजय और विजय ने जब ट्रेन गुजर रही थी तो उस पर पत्थर फेंका गया था इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरपीएफ और ना ही पुलिस मौके पर है इस मामले में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है और आगे जांच की जा रही है ।





