पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जमानत पर रिहा
गाजीपुर के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी जिनको गैंगस्टर एक्ट के मामले में 29 अप्रैल को 4 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद वह लगातार जेल में रहे हैं इस दौरान उनके द्वारा हाई कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी डाली गई थी जिस पर हाईकोर्ट ने 24 जुलाई को जमानत का निर्देश दिया था जिसके बाद जनपद न्यायालय में 1-1 लाख के दो जमानतदार ने उनकी जमानत ली है और उसके बाद जमानतदरों की वेरिफिकेशन के साथ ही उनके जमानत की संपत्ति का भी वेरिफिकेशन करने के बाद उन्हें जिला कारागार से शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास रिहा किया गया इस दौरान उन्हें लेने के लिए मोहम्मदाबाद के विधायक मन्नू अंसारी लेने के लिए गए थे हालांकि मन्नू अंसारी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं लेकिन उनकी गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का कोई झंडा नहीं लगा था इस दौरान उनकी रिहाई को लेकर जिला जेल पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के रिहाई के वक्त जेल के बाहर उनके समर्थक नहीं देखने को मिले जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि तबीयत ठीक है कल बात करेंगे।





