छावनी थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने अपनी टीम के साथ
आगामी त्योहार श्रावण मास व कावड़ यात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने केलिए होटल ,ढाबों का चेकिंग किए
पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में व थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पांडेय की उपस्थिति में शुक्रवार को थाना छावनी पर त्योहार श्रावण मास के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल एवं ढाबों की रात्रि गश्त के दौरान चेकिंग की गई।
थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि छावनी थाने के अंतर्गत कुल 24 किलोमीटर से अधिक हाईवे है जिस पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।कांवरियों की सुरक्षा हेतु जनता की मदद से कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर पड़ने वाले कट को बंद कराने को निर्देशित किया गया।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हाईवे के पास लगे अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरों को जोड़ने और लोगो को सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।





