यमुना नदी में 50 फुट नीचे फटा इंडियन ऑयल कारपोरेशन गैस का पाइप, जोरदार धमाके से ग्रामीणों में भोपाल गैस त्रासदी जैसी बनी दहशत।
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण अचानक यमुना नदी के, 50 फिट नीचे से जा रही इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड की गैस पाइपलाइन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गई। इतना ही नहीं 3 घंटे तक लगातार जोरदार धमाके होते रहे। अंधेरे में हुए जोरदार धमाकों से गांव में दहशत बन गई है। आनन-फानन में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए, उन्होंने देखा कि यमुना नदी मैं भयंकर तेज तूफान आ रहा है। इसकी सूचना उन्होंने जनपद आला अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे आला अधिकारियों ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर गैस की सप्लाई बंद करा दी।ओर गांव में अलर्ट घोषित करते हुए यमुना क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया।
दरअसल आपको बता दें कि मामला छपरोली थाना क्षेत्र के जागोस गांव के निकट यमुना नदी का है। दिन निकलते ही यमुना नदी में अचानक तेज धमाकों के साथ यमुना के 50 फिट नीचे से जा रही इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड एलपीजी गैस पाइप लाइन अचानक फट गई। और यमुना नदी में भयंकर तेज तूफान आ गया। डरे सहमे ग्रामीणों ने मामले की सूचना जिला मुख्यालय पर आला अधिकारियों को दी, सूचना पर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में तमाम अधिकारी यमुना नदी के तट पर पहुंच गए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर गैस की सप्लाई बंद कराई। बताया जा रहा है कि यह गैस की पाइप लाइन उत्तर प्रदेश के बागपत से होकर हरियाणा प्रदेश के पानीपत में जा रही थी। गैस की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अधिकारी गैस पाइपलाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।





