कासगंज-पुलिस प्रशासन ने जुआ/सट्टा माफिया के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही ।
जुआ/सट्टा माफिया शाहिद उर्फ गुड्डू की 01 करोड़ 17 लाख से अधिक की संपत्ति को किया जब्त ।
गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत ढोल नगाड़े बजाकर की गई जब्तीकारण की कार्यवाही ।
जुआ/सट्टा माफिया शाहिद उर्फ गुडडू ने अवैध रूप से धन अर्जित कर अपने नाम कराई थी संपत्ति।
शाहिद ऊर्फ गुडडू गिरोह बनाकर लंबे समय से अवैध जुआ/सट्टा का कर रहा था कारोबार।
शाहिद उर्फ गुड्डू पर गैंगस्टर सहित 04 आपराधिक मामले हैं दर्ज ।
एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में जुआ/सट्टा माफिया की संपत्ति को किया गया जब्त ।
कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जय जय राम का मामला ।





