Type Here to Get Search Results !

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 4 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

 दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस हवेली खास बस्ती में चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता आज से हुई शुरू।



यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक चलेगी जिसमें विद्यालय के बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल आयोजित होंगे । बच्चों को ऊंची कूद , लंबी कूद ,100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, वॉलीबॉल ,फुटबॉल, बैडमिंटन , खो खो, जंबलिंग थ्रो, रस्साकसी, सैक  रेस सहित इंडोर गेम जिसमें  चेस,कैरम, लूडो, सिंगिंग, म्यूजिक, डांस और बहुत सारे गेम बच्चों के लिए आयोजित किए गए हैं। जिसमें सारी प्रतिस्पर्धा ब्लू हाउस ,हेड हाउस, ग्रीन हाउस और येलो हाउस के बच्चों के बीच रहेगी । सभी बच्चे अपनी-अपने हाउस को जीताने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं ।इस खेल को प्रतियोगिता के लिए आज बच्चों में अति उत्साह देखने को मिला । जिसमें विद्यालय के सभी हाउस मास्टर सहित सभी अध्यापक अध्यापको का पूरा सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी सहित हर्षिता पाण्डे, स्वाती सिंह, कैप्टन गणेश राम, डीके त्रिपाठी,गेम टीचर शिवेंद्र त्रिपाठी ,अंगद सर सहित सभी अध्यापको ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्दन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad