आगरा में नेशनल हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही डीसीपी सिटी और जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा समझा बुझा कर जाम खुलवाया गया, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को इलाज के लिए एसएन अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा थाना सिकंदरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ। दो ट्रैकों के बीच में एक सवारी का ऑटो आ गया, ऑटो के अंदर सवारियां भरी हुई थी और दोनों ट्रक ने ऑटो को अपने बीच में फंसा कर चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई तो वहीं बराबर से ही जा रहा एक स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे से जाम की स्थिति बन गई, तो वहीं जैसे ही मृतकों के परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोड पर ही चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू करके शवो को बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही डीसीपी सिटी सूरज रॉय और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने जाम लगा दिया, लेकिन पुलिस और प्रशासन के समझने पर जाम खुलवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को एसएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।





