गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने दो सगे भाइयों ने गमछे से गला घोटकर सगी बहन को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया इसके बाद जांच में पता चला कि कल दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अपनी बहन को गमछे से गला दबाकर मार दिया है और उसे गंगनहर में डाल दिया है | इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF और लोकल गोताखोरों के माध्यम से बॉडी को ढूंढवाया जा रहा है आज दोनों अभियुकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है | मारने का कारण पूछने पर दोनों अभियुक्तों ने बताया कि उनकी बहन किसी व्यक्ति विशेष से प्रेम करती थी जो परिवार को पसंद नही था, इसलिए उन्होंने अपनी बहन को मारा | इन दोनों अभियुक्तों के नाम इस प्रकार है 1. सुफियान पुत्र स्व: नवाब निवासी जलालपुर रूडकी हरिद्वार, यह सगा भाई है 2. महताब पुत्र अख्तर निवासी पुरबालियान मुज़फ्फरनगर, यह ताऊ का लड़का है दोनों अभियुकों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है दोनों अभियुक्तों की निशानदेहि पर पीडिता के कपडे, सैंडल, आधार कार्ड एवं जिस गमछे से पीडिता को मारा था वह गमछा पुलिस ने बरामद कर लिया है सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





