Type Here to Get Search Results !

कैसा रहेगा आपका आज का दिन बता रहे है पंडित देवस्य मिश्र जी

 जानिए 20 दिसंबर दिन बुधवार का राशिफल हमारे साथ



संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र # ग्राम दौलतपुर मेडिकल कॉलेज रोड पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।

 #पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश

             सम्पर्क सूत्र-9628203064 . 8948895542.7565092000


राशिफल-

मेष-अपनों के सहयोग से व्‍यवसायिक तरक्‍की दिख रही है। भाइयों-मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छे परिणाम मिल रहे हैं। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। लाल वस्‍तु पास रखें।


वृषभ-जीवनसाथी से सम्‍बन्‍ध और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। धनागमन होता रहेगा। राजसत्‍ता पक्ष से कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। लाल वस्‍तु का दान करें।


मिथुन-स्थिति बिल्‍कुल सितारों की तरह है। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। जरूरत पड़ने वाली चीजें साथ हैं आपके। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति व्‍यवसायिक तौर पर भी आपके लिए फायदेमंद हो रही है। व्‍यवसाय पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यवसाय एक-दूसरे के पूरक बने हुए हैं। अच्‍छी बात है। राजसत्‍ता पक्ष से कोई पंगा न लें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।


कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम में कुछ नयापन आ रहा है या नवप्रेम का आगमन हो रहा है। राजनैतिक लाभ के संकेत हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त कर रहे हैं। व्‍यापार की स्थिति काफी सुधार की ओर जा रही है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें।


सिंह-संतान से करीबी बढ़ रही है। जीवन में प्रेम बढ़ रहा है। व्‍यवसाय अच्‍छी स्थि‍ति में है। घरेलू सुख उत्‍तम हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की बहुत अच्‍छी स्थिति है। आय के नवीन मार्ग भी प्रशस्‍त हो रहे हैं। पुराने मार्ग चलते आ रहे हैं। हरी वस्‍तु का दान करें।


कन्‍या-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। व्‍यवसायिक लाभ होता दिख रहा है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम में नयापन दिख रहा है। अच्‍छी स्थिति है। बस कलह से बचना चाहिए। गणेश जी की वंदना करें।


तुला-अपमानित होने का भय है। मान-सम्‍मान से समझौता न करें। यात्रा में लाभ होगा। मान-सम्‍मान से समझौता न करें। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। प्रेम अच्‍छा है। संतान की ओर से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापार भी सही चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।


वृश्चिक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक‍-ठाक कहा जाएगा। अक्रामकता पर काबू रखना चाहिए लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गणेश जी की वंदना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।


धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष के करीब आ गए हैं। विरोधी परास्‍त होंगे या समझौता करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर है। प्रेम, व्‍यापार, संतान, जीवनसाथी की स्थिति बहुत ही रोमांचक है। अच्‍छा है। बढ़ रहे हैं आप। हर मामले में तरक्‍की कर रहे हैं। सुखद समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।


मकर-थोड़ा डिस्‍टर्बिंग समय का अनुभव करेंगे आप। लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे स्‍वयं नतमस्‍तक भी होंगे। आपसे दोस्‍ती की कोशिश भी करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यवसाय बिल्कुल साथ-साथ चल रहे हैं। जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। अच्‍छा समय है। मां काली की अराधना करते रहें।


कुंभ-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम लेकिन व्‍यापार फलता-फूलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।


मीन-गृहकलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यवसाय भी आपका ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad