राकेश टिकैत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
यूपी के फतेहपुर जिले में आये भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने केंद्र और प्रदेश पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश से लोकतंत्र नही रहा चुनाव लड़ने वाली पार्टी डर गई सरकार में शामिल हो जाएगी, देश का बुरा है कहने को लोकतंत्र है लेकिन लोकतंत्र रहा नही । आज जिले में किसान नेता वीरेंद्र पटेल के स्वर्गवास के बाद तेरहवीं संस्कार में सम्लित होने आए थे राकेश टिकैत, जहां बड़ौरी टोल प्लाजा में हजारों किसान एकत्र होकर उनका स्वागत किया । जहां उन्होंने किसान नेता के स्वागवास के बाद दुख प्रकट किया ।
किसान सम्मान निधि के सवाल पर कहा कि सम्मान निधि कोई डॉलर है, क्या है सम्मान निधि फसल कम रेट में बिक रही है MSP से कितने कम रेट में बिक रही है, साल में किसानों को 6 हजार दे रहे हो वह भी सब किसानों को नही दे रहे है, 6 हजार अमेरिकन डॉलर है क्या जो प्रचार कर रहे है, अपने पैसे को प्रचार करके बांट रही सरकार, किसानों की फसल कम रेट में बिक रही है उसका कोई जिक्र नही है प्रचार तंत्र उनके पास है ।
किसानों की आय दुगना के सवाल पर कहा कि किसान दुखी हो किसान की फसल न बिके बिजली के रेट महंगे हो कर्ज में डूब जाए वह अपनी जमीन बेचे, सरकार का यह प्लान है 2050 तक का प्लान है, जिस स्पीड से किसान कर्जे में जा रहा है यह जमीन बड़े लोगो के पास चली जाए ।
किसान महापंचायत में दर्ज मुकदमे वापसी न होने पर कहा कि अन्य राज्यो में किसनू के युपर दर्ज मुकदमे वापसी हुए लेकिन यूपी में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे वापसी नही हुए है यह भारत सरकार ने वादा किया था
इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के सवाल पर कहा कि सारे दल अलग अलग लड़ेंगे, इससे एक दूसरे के वोट का नुकसान होगा, BJP आपस मे लड़वाने का काम करेगी, टिकैत गुट किस पार्टी के साथ जाने के सवाल पर कहा कि किसी के साथ भाकियू नही जाएगी
केंद्र सरकार ने अपात्र किसानों से सम्मान निधि वापस के सवाल पर कहा कि सरकार कह रही है तो वापसी तो लेगी, फसलें कम रेट में बेचने वाले पात्र है यह सब किसानों से पैसा वापसी लेगी ।





