यूपी के बलिया में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के सनातन को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत मे सनातन को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए यहाँ तक दावा कर दिया कि सनातन का ढ़ोल पीटने वाले लोग सनातन विरोधी हैं। सपा राष्ट्रीय महासचिव आज अमहर ग्रामसभा में बौद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुँचे थे। सनातन को लेकर विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सनातन धर्म का ढ़ोल का पीटने वाले लोग खुद सनातन का अर्थ ही नहीं समझते हैं। सनातन धर्म भगवान बुद्ध के मुख से निकला हुआ शब्द है। बुद्ध जब अपने शिष्यों को संदेश देते थे तो वो कहते थे कि जो मैं कह रहा हूँ। वही सनातन है। इनके सनातन और सच के सनातन में बहुत अंतर है। सच का सनातन जो आदिकाल से था आगे भी रहेगा। मौर्य ने कहा कि जो लोग बौद्ध धर्म का सनातन धर्म लेकर बड़े सनातनी बन रहे हैं। इनके सनातन और सच के सनातन में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि सच का सनातन जो आदि काल में था, आज भी है और आगे भी रहेगा। वो सूर्य, हवा, पानी और अग्नि है जो प्रकाश, जल, हवा व अग्नि आदि देने में कोई जाति/धर्म का भेदभाव नहीं करता। हवा आक्सीजन के लिए नदी जल के लिए, सूर्य प्रकाश के लिए, कोई ब्राम्हण, क्षत्रिय, वैश्य शुद्र व मुस्लिम का भेदभाव नहीं करती यही सनातन है। सपा महासचिव यही नही रुके उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मां की कोख से पैदा होता है ये सनातन है परंतु ये मुख से ब्राम्हण, बाजुओं से क्षत्रिय, जांघ से वैश्य व पैरों से शुद्र पैदा कर देते हैं। जो सनातन का ढ़ोल पीटते हैं वो सनातन विरोधी हैं । यही नही सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुस्तान पाकिस्तान को लेकर जिन्ना की वकालत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान के बंटवारे के जिम्मेदार जिन्ना नही थे। हिन्दू महासभा ने दबाव बनाया तो मजबूरी में बंटवारा करना पड़ा।
स्वामी प्रसाद ने फिर उठाया सनातन पर सवाल
December 18, 2023
0
Tags





