विद्युत चोरी पकड़ने पर जेई और SSO को दौड़ा दौड़ाकर पीटा वीडियो वायरल
बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरी से लाइन पकड़ने पर दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट
नामजद दुकानदार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे विद्युत बकाए की वसूली को गई टीम के ऊपर दबंग मुस्लिम समुदाय ने जेई और SSO को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया, विद्युत कर्मियों ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी से कटिया डालकर लाइन चलाई जा रही थी जिसे बहुआ पवार हाउस के जेई और उनकी टीम ने पकड़ लिया जिसके बाद बौखलाए बिल्डिंग मैटेरियल के दुकानदार मोहम्मद मोबिन खान अपने साथियों के साथ मिलकर जेई और SSO को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोर्स कटियाबाज दुकानदार की तलाश में जुट गई, वहीं इस मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, डीएसपी जाफरगंज परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मारपीट के दौरान चार लोग घायल हुए है, मारपीट करने वाले दुकानदार सहित उसके साथियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है ।





