गाजियाबाद में 7000 शराब की पेटियों को नष्ट कराया गया है.
दरअसल शराब की डेट निकल चुकी थी जिसके बाद आबकारी विभाग ने एक्सपायर सभी स्टॉक को नष्ट कराया है. स्टॉक की बाजार में बिक्री ना हो सके इसको ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग ने यह कदम उठाया है. आबकारी विभाग बुलडोजर चलवा कर स्टॉक को नष्ट करने की कवायद कर रहा है. आबकारी विभाग द्वारा इस पूरे प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई जा रही है ताकि सरकार को इस पूरे कार्यवाही के प्रमाण भेजा जा सके।





