Type Here to Get Search Results !

डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा,मची चीख पुकार

 ट्रक की टक्कर से डबल डेकर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक सवारियां घायल।



हाथरस,जीटी रोड पर हुसैनपुर गॉव पर बस को ट्रक ने मारी टक्कर बस पलटी खाई में, सवारियों की मची चीख पुकार,2 दर्जन से अधिक सवारियां हुई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों को पहुंचाया अस्पताल।


आपको बतादें की एक डबल डेकर बस दर्जनों सवारियां लेकर यूपी के उन्नाव से पंजाब के चंडीगढ़ जा रही थी, जब यह बस हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे जीटी रोड पर स्थित गांव हुसैनपुर के पास पहुंची तो ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, ट्रक की टक्कर से बस रोड किनारे खाई में पलट गई, बस के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई, सवारियों की चीख पुकार और टक्कर के धमाके को सुन मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिनके द्वारा तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर सिकंदरा राऊ CO और कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स फायर बिग्रेड और एंबुलेंस टीम के साथ पहुंच गए, जिनके द्वारा लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसी सवारियों को निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया है। वही बड़ा सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अवैध रूप से हाइवे पर संचालित बसों पर रोक लगाने के सख्त आदेश दे रखें उसके बावजूद भी डग्गेमार अवैध बस संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे, हर रोज हजारों लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं, हाथरस जिले में भी दर्जनों अवैध रूप से बसों का संचालन बस संचालकों द्वारा किया जा रहा है यह दुर्घटना भी अवैध रूप से संचालित होने वाली बस से ही हुई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad