डबल मर्डर से फ़ैली सनसनी
यूपी के सीतापुर में डबल मर्डर से सनसनी मानसिक रूप से परेशान ससुर ने धारदार हथियार से बहू और पोते की बांके से प्रहार कर हत्या कर दी. इस हमले में 2 साल के पोते की मौके पर मौत हो गई. बहु गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और जाँच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने हत्या आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला तालगांव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है. वही इस वारदात पर एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया थाना तालगांव के अंतर्गत देवरिया गांव से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहू और पोते पर बांके से हमला कर दिया.यह व्यक्ति रात में बच्चे के रोने से परेशान था बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा जो उसकी बहू है वह गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए उसको रेफर किया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है आरोपी को मय हथियार पुलिस के द्वारा मौके से पकड़ लिया गया है इसके पास से जो पूछताछ की गई तो उसमें जानकारी हुई कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होने के कारण रात में बच्चे के रोने से परेशान था और उसके द्वारा इस तरह का कार्य किया गया पुलिस के द्वारा उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है जो घायल है उसका उपचार किया जा रहा है।





