Type Here to Get Search Results !

मोहन यादव के सीएम बनने पर सुल्तानपुर में जश्न,जानिए क्या है वजह

एमपी के मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव की घोषणा होते ही सुल्तानपुर में जश्न, ससुराल जन बोले सुल्तानपुर के दामाद मध्य प्रदेश को देंगे नया लुक।



 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम की घोषणा के साथ सुल्तानपुर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। वजह साफ है कि मुख्यमंत्री की पत्नी यूपी के सुल्तानपुर जिले की हैं। शहर में पटाखे लगाने और एक दूसरे को मिठाई खिलाने का सिलसिला देखा जा रहा है। जैसे सुल्तानपुर से निकले मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हों। 

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुल्तानपुर स्थित ससुराल में जश्न का माहौल है। पटाखे दग रहे हैं। मिठाई बट रही हैं।  जैसे सुल्तानपुर का मुख्यमंत्री पद से गहरा नाता रहा हो। बधाई देने वालों का मोहल्ले की तरफ से टाटा लगा हुआ है। एक हो सी मची हुई है कि कौन बधाई देने में और इस परिवार से नजदीकी दिखने में कितना अधिक कामयाब होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad