Type Here to Get Search Results !

नमो एप्प को लेकर आयोजित हुई बैठक, बनी रणनीति

 नमो एप्प एवं विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर रविवार को जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई।



मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिला प्रभारी समीर सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी,  संजय चौधरी, राजेन्द्र तिवारी, सुशील सिंह, महेश शुक्ल, राजेन्द्र गौड़, संजय जयसवाल, रवि सोनकर, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, अनादि प्रिय पाठक मंचासीन रहे। कार्यशाला का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गायन से हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहजानन्द राय ने सभी पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों से लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प अभियान में हमारे कार्यकर्ता वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करा कर तथा उन्हें पात्रता लाभ दिलाकर सरकार के उद्देश्य में सहयोगी बन पुण्य के भागी बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनने की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार विजय से विपक्ष पूरी तरह बेहाल हो चुका है जबकि सच्चाई यह है कि भारतीय जनता के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार बिना भेदभाव अपने महामनिषियो के सिद्धांत विचार पर जनता के लिए रात दिन काम कर रही है।  20 दिसम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी के आगमन को लेकर आवाह्न किया।

जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अधिकारीक नमो एप्प के माध्यम से  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के कार्य व्यवहार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराकर संगठन उद्देश्य को पूर्ण करे और उसके लिए हमारा प्रयास है कि नमो एप्प जन जन के मोबाइल में स्थापित कर संगठन लक्ष्य को पूरा किया जाए।

जिलाध्ययक्ष विवेकानन्द कहा कि संगठन कार्यों में भाजपा बस्ती का सदैव स्थान रहा है। मोदी एप्प का लक्ष्य हमारे कार्यकर्ता सरलता से पूर्ण करेंगे।इस अवसर पर सबके प्रति आभार धन्यवाद जिलाध्यक्ष ने जताया। संचालन उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र ने किया।  इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक सुमित प्रजापति, अनिल दुबे, रघुनाथ सिंह, अनूप खरे, राम श्रृंगार ओझा, अमृत कुमार वर्मा, जॉन पाण्डेय, बालकृष्ण त्रिपाठी, रवि तिवारी, रामानन्द नन्हे, सतेंद्र सिंह भोलू, दिलीप पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह, राजेश द्विवेदी, दिवाकर मिश्र, सुनील सिंह, केके सिंह, सुनील सिंह, विवेकानन्द शुक्ल, मनोज ठाकुर, सतीश सोनकर, सुभाष श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, राजन ठाकुर सहित मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad