कार पुल से नीचे नदी में गिरी, चार की मौत
घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर रामगंगा बैराज के पुल से नीचे नदी में गिरी, चार लोगों की मौत
मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के रामगंगा हरेवली बैराज का है जहां थाना शेरकोट क्षेत्र निवासी पांच लोग कार में सवार होकर अफजलगढ़ से अपने घर वापस जा रहे थे जैसे ही वह रामगंगा हरेवली बैराज पर पहुंचे तो घने कोहरे के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई सूचना पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घंटों तक चले रेस्क्यू के बाद एक युवक की जान तो बच गई, लेकिन कार में सवार अन्य चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने कार व मृतकों के शवों को नदी से बहार निकाला और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
वही चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया





