झांसी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पुल से लटका,ट्रक सवार 6 लोग 30 फिट नीचे गिरे।
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को पहले टक्कर मारी। इसके के बाद पुल से नीचे आधा लटक गया। इस दौरान ट्रक में सवार लोग करीब 30 फीट नीचे गिर गए। हादसे में 6 से अधिक लोग घायल बताए गए।
घटना जनपद झांसी में नवाबाद थानान्तर्गत अशोक सनफ्रांस सिटी के पास की है। जहां ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 6694 तेज गति से जा रहा था। ट्रक जब अशोक सनफ्रांस सिटी के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा में पहुंचकर बाइक क्रमांक यूपी 92 ए 8136 और यूपी 93 एस 8697 में जोरदार टक्कर मारते हुए पुल से नीचे लटक गया। जिसमें जहां बाइक सवार ट्रक की टक्कर से गिरकर घायल हुए तो वहीं ट्रक में सवार लोग पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गए। जिसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना देख वहां जाम लग गया। यह देख राहगीनों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व एम्बुलेंस को दी। सूचना पर पहंची एम्बुलेंस की घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा।





