टैक्स जमा न होने पर मेरठ नगर निगम के अफसरों ने परिवहन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय किया सील
मेरठ नगर निगम ने 30 करोड़ रुपए का हाउस टैक्स का बकाया न देने पर क्षेत्रीय परिवहन निगम के प्रबंधक कार्यालय पर सील लगा दी । निगम के अफसरों ने सीलिंग की कार्यवाई के समय प्रबंधक आफिस में परिवहन निगम के कई अधिकारी और 35 कर्मचारी कैदकर दिए । सीलिंग की कार्यवाई के दौरान रोडवेज के कर्मचारियो ने नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं निगम के अफसरों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त मुकेश अग्रवाल को भी कैद आफिस में सील कर दिया । परिवहन निगम के अधिकारी निगम के अफसरों से बाहर आने की गुहार करते रहे लेकिन उन्होंने एक न सुनी और रोडवेज कर्मचारी को आफिस में बंद कर उनका आफिस भी सील कर दिया ।
नगर निगम के अफसर राजेश कुमार का कहना है कि परिवहन निगम के अफसर से मिलकर कई बार उनका बकाया चुकाने के लिए कहा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज प्रबंधक कार्यालय को सील कर दिया गया है इन पर 30 करोड रुपए से अधिक का टैक्स बकाया है। अगर परिवहन विभाग के अफसर समय से टैक्स जमा कर चुके होते तो आज सीलिंग की कार्यवाई नही की जाती ।





