राम मंदिर, बाबरी मस्जिद पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला गिरफ्तार ।
झांसी के जिबरान मकरानी को एटीएस मुख्यालय में पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार ।
एक्स पर की गई पोस्ट जिबरान ने लिखा था, "हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे ,अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गई तो
अंजाम भुगतने को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी ही रहेगी"।
22 कोआयोध्या में भव्य राम मंदिर का होना है उद्घाटन।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी , सीएम योगी सहित कई वीआईपी मेहमान करेंगे शिरकत।
इससे पहले सोशल मीडिया पर दी थी आरोपी जिब्रान ने धमकी।
एटीएस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। पूछताछ जारी।





