Type Here to Get Search Results !

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने निकाली पदयात्रा



 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की ओर से अलग अलग विकास क्षेत्रों में पदायात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को कप्तानगंज में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई और जन संवाद के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, कप्तानगंज ब्लाक अध्यक्ष राज कपूर, अतीउल्लाह सिद्दीकी, चन्द्रशेखर वर्मा, अमरदेव सिंह, अजय प्रताप सिंह, इंजीनियर राजबहादुर निषाद, दिनेश चौधरी, विनोद चौधरी, घनश्याम चौधरी, सूरज सोनी, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, सुनील चौधरी, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, रामजी शर्मा, अशोक पटेल, कृष्णकुमार, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा नागरिकों को जागरूक कर रही है। जनता खुद अपना हक मांगने सड़कों पर उतरेगी और अहंकारी सरकारों को हिसाब देना होगा। उन्होने कहा कांग्रेस ही देश को सही मायने में विकास की ओर ले जा सकती है। लेकिन इसके लिये जनमानस को जाति धर्म, नफरत और विभाजनकारी मानसिकता से ऊपर उठना होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad