Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने सरकार को कहा धन्यवाद, जानिये क्या है वजह



अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बस्ती में भी जश्न का माहौल देखने को मिला, सभी मंदिरों पर भजन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया, बस्ती हनुमान गढ़ी मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया गया।

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने बस्ती की हनुमानगढ़ी मंदिर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखा, पूर्व मंत्री ने कहा की इस ऐतिहासिक क्षण के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं, मंत्री ने कहा की जिस तरह से शहर से लेकर गांव कस्बों तक लोग खुशी मना रहे हैं उस से लगता है भगवान राम स्वयं अयोध्या में प्रकट हो गए हैं, यह बहुत वर्षों का इंतजार था हमारे पूर्वजों ने वर्षों इंतजार किया लेकिन नहीं कर पाए आज मैं इस ऐतिहासिक पल के लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं  ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad