Type Here to Get Search Results !

असम सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

न्याय यात्रा से हिली असम सरकार, प्रायोजित हमले कर रहे मुख्यमंत्री के गुण्डे




 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हमले हो रहे हैं, जगह जगह यात्रा को रोका जा रहा है। इसके विरोध में बस्ती में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये कांग्रेसजन असम के मुख्यमंत्री के विरूद्ध नारेबाजी करते हुये गांधी कला भवन पहुंचे।

यहां अपने संक्षिप्त सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा की लोकप्रियता से असम सरकार घबरा गई है। केन्द्र के इशारे पर असम के मुख्यमंत्री के गुण्डे यात्रा पर हमले कर रहे हैं, वाहनों तथा प्रचार सामग्री को क्षति पहुंचाई जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा असम सरकार की घटिया सोच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां राहुल गांधी को मन्दिर जाने और विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं से मिलने से रोका गया। कांग्रेस की ओर जनता के बढ़ते झुकाव से हैरान परेशान होकर आस्था पर पहरा बिठाया जा रहा है।

जनता को जाति, धर्म और तमाम कट्टरपंथी संगठनों में विभाजित करने के बाद अब भगवान को भी बांटा जा रहा है और शीर्षस्थ नेता यह तय करने लगे हैं कि मन्दिर में कौन जायेगा और कौन नही जायेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान नर्वदेश्वर शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, अरूण पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, युनील पाण्डेय, इंजी. चन्द्रशेखर वर्मा, जयंत चौधरी, राकेश पाण्डेय, शिवविभूति मिश्रा, गिरजेश पाल, सुधीर यादव, विनोद चौधरी, घनश्याम शुक्ला, सूरज सोनी, अलीम अख्तर, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, गुड्डू सोनकर, रामधीरज चौधरी, संजीव त्रिपाठी, अजीज, नित्यानंद पाठक, शिवापति त्रिपाठी, ओमप्रकाश पण्डेय, करीम अहमद, मदनलाल, अख्तर हुसेन, मनीष श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, मंजू पाण्डेय, बबलू, साधूसरन आर्या, अतीउल्लाह सिद्धीकी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad