राशिद कालिया मुठभेड़ में विधि विज्ञान की टीम पहुंची झांसी। घटना का किया नाट्य रूपांतरण।
झांसी में दो महीने पहले हुए सवा लाख के इनामिया बदमाश राशिद कालिया मुठभेड़ की जांच करने आज विधि वैज्ञानिकों की टीम झांसी पहुंची। जहां घटना का नाट्य रूपांतरण कर साक्ष्य जुटाए गए।
आपको बता दे की राशिद कालिया शार्प शूटर अपराधी था। जिस पर झांसी और कानपुर के कई अपराधिक मामले दर्ज थे। और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम को उसकी काफी दिनो से तलाश थी। जिसको झांसी के मऊरानीपुर में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। जिसकी जांच करने आज विधि वैज्ञानिकों की टीम पहुंची थी।।जिसका नाट्य रूपांतरण किया गया।





