ब्लैक लिस्ट में नम्बर डालने पर किशोरी के चेहरे को ब्लेड से था काटा आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लड़की के चेहरे और गर्दन पर हमला करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है।दरअसल आरोपी युवक से लड़की फोन पर बात नही कर रही थी और उसका नम्बर ब्लेक लिस्ट में डाल दिया था जिससे खफा युवक बाइक पर सवार होकर लड़की के घर पहुंच गया और इस दौरान लड़की दुकान से सामान लेकर वापस अपने घर जा रही थी तभी युवक ने ब्लेड से उसके चेहरे और गर्दन पर हमला कर घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गया था।लड़की को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
कल कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार में दिनदहाड़े घर के बाहर किशोरी के गाल और गर्दन पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी उसका रिश्ते में मौसेरा भाई निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।यहां टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ कुछ महीनो से कोतवाली देहात क्षेत्र में किराए पर रह रहे हैं।गुरुवार को-रोज की तरह वह राइस मिल में मजदूरी के लिए चला गया था। घर में उसकी पत्नी व 14 वर्षीय पुत्री 10 वर्षीय दूसरी पुत्री व पुत्र मौजूद था।जैसा कि किशोरी की मां ने बताया था कि उसकी पुत्री दुकान पर कुछ खाने के लिए लेने गई थी इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक कर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया था।इस मामले में पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला की किशोरी पर हमला करने वाला रिश्ते में ही उसका मौसेरा भाई सुरसा थाना क्षेत्र के सुरसा निवासी अमित है।उसके बाद पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।पुलिस ने छापामारी कर अमित को गिरफ्तार कर लिया।एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि अमित ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना मोबाइल किशोरी से मांगा था लेकिन किशोरी मोबाइल नहीं दे रही थी। इसी बात को लेकर उसने हमला किया है।





