-इटावा में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव कम्बल वितरण व कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जहां पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा समाजवादी पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है राममंदिर जाएंगे बिल्कुल जाएंगे निमंत्रण नही भी मिलेगा तब भी जाएंगे।
इटावा में जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के अधियापुरा गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एव कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव जहां पर आये हुए लोगो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कम्बल वितरित किये इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- “राममंदिर को लेकर कहा कि मंदिर को सरकार तो नही बना रही है मंदिर कोर्ट के आदेश पर बन रहा है अगर बीजेपी सरकार नही भी होती तो जो भी सरकार होती वही मंदिर बनाती भाजपा के लोग भगवान राम को सीमित करना चाहती है भगवान हम सभी के है समाजवादी पार्टी हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करती है।”
राममंदिर में जाने के सवाल पर कहा कि- “हम बिल्कुल जाएंगे आगे पीछे जाएंगे निमंत्रण नही मिला तब भी जाएंगे”
ओवैसी के बयान पर कहा कि आप उनसे ही पूंछना
हम भगवान राम का सम्मान करते है मंदिर जहाँ भी होगा हम लोग जाएंगे वहां पूजा करेंगे
पीएम के बयान पर कहा कि समाजवादी पार्टी का इस तरह का कोई बयान नही है
वहीं शिवपाल सिंह यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पास भी सरकार में बिजली विभाग था 4 साल तक रहा किसी भी व्यापारी किसान गरीब के यहां छापा नही पड़ा अगर कोई कटिया डाले था (बिजली चोरी) कोई बिजली विभाग का कर्मचारी पकड़ने आया नही आया था अब तो आये दिन छापेमारी चल रही है
सरकार बड़े बड़े पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है पूंजीपतियों के कर्जा माफ कर दिया है जितनी उत्तर प्रदेश के लोगो को फ्री में बिजली मिल सकती थी यह सरकार 5 बड़े पूंजीपतियों को फायदा दे रही है 25 करोड़ की जनता को परेशान कर रही है
सरकार कोई काम नही कर रही है सिर्फ मंदिर मस्जिद कर रही है भगवान हर जगह है यहां पर कोई ऐसा है जो भगवान राम को नही मानता है भगवान राम को बीजेपी सीमित करना चाहती है भाजपा हिन्दू मुस्लिम कर रही है काम तो कोई नही कर रही है जनता को सिर्फ परेशानिया ही परेशानिया दी है।





