Type Here to Get Search Results !

महिला इंस्पेक्टर से हत्यारोपी की हुई मुठभेड़,जान की मांगने लगा भीख



 पेड़ पर मचान बनाकर रह रहे हत्यारोपी का झांसी की महिला इंस्पेक्टर और उनकी पुलिस टीम से सामना हो गया। जिसमें पुलिस टीम ने हत्यारोपी को गोली मारकर घायल कर दिया। हत्यारोपी पर पिछले दिनों कुल्हाड़ी मारकर दोस्त की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने घायल हत्यारोपी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

 मालूम हो कि 22 दिसम्बर को जनपद झांसी के सकरार थानान्तर्गत ग्राम जावन में रहने वाले 45 वर्षीय राम प्रसाद कुशवाहा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप उसके दोस्त चिंटु अहिरवार पर लगा था। चिंटू और मृतक राम प्रसाद जिगरी दोस्त थे। आरोप था कि मृतक के घर पर दस्टोन कार्यक्रम के दौरान चिंटू बिन बुलाए पहुंच गया था। जहां चिंटू मृतक की पत्नी का हांथ पकड़कर डांस करने लगा था। जिसका विरोध करते हुए परिजनों ने चिंटू का भगा दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए चिंटू ने 22 तारीख को राम प्रसाद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी। 

हत्यारोपी को पकड़ने के लिए एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सकरार महिला इंस्पेक्टर नीलेश लगातार सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें आज पता चला कि गांव के जंगल की और हत्यारोपी चिंटू है। सकरार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख हत्यारेापी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे ललकारा, जिस पर हत्यारोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए हत्यारोपी पर फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। घायल हत्यारोपी को उपचार के लिए र्मेिडकल कालेज में भर्ती कराया है। 

खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी घटना से फरार चल रहा था। यहां तक कि पुलिस से बचने के लिए उसने पेड़ पर मचान चारपाई बांध रखी थी बनाकर उसी पर लेटता था। यहां कि उसने पेड़ पर गाने सुनने के लिए स्पीकर भी लगा रखा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को हो गई और पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। 

यूपी से बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन दूसरी महिला इंस्पेक्टर नीलेश ने अपना नाम दर्ज कर लिया है। वह यूपी पुलिस दूसरी महिला पुलिसकर्मी हैं जिन्होने मुठभेड़ में हत्यारोपी को गोली मारकर घायल कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad