मासूम के साथ बर्बरता करने महिला हुई गिरफ्तार
यूपी के कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया.5 साल की मासूम बच्ची को पहले गोद लिया गया फिर मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई,फिर एक दिन बच्ची की हत्या का प्रयास हुआ,जिसका वीडियो जब सोसल मीडिया पर वायरल हुआ तो सनसनी फैल गई।
कुशीनगर में बीते 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को ऐसा झकझोरा की जिसने भी वीडियो देखा सबने यही कहा यह माँ तो नही हो सकती,मामला कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा लक्ष्मीपुर का है.जहां पिछले एक साल से एक मासूम बच्ची के साथ रोजाना तालिबानी सजा दी जा रही थी,अगर वीडियो वायरल न होता तो शायद यह सजा की इंतहा बच्ची सहती रहती।
5 साल की मासूम बच्ची रोती रही,गिड़गिड़ाते रही पर महिला का दिल नही पसीजा,माँ बनने का सपना लिए गोद ली गई बच्ची यह नही जान पाई की यह माँ नही थी,बल्कि बच्ची के साथ रोजाना बर्बरता होती थी,वायरल वीडियो जब हुआ तब जिसने भी देखा दिल थाम उस महिला को कोसने लगा,वायरल वीडियो में सब्जी काटने वाले धारदार हथियार से बच्ची के ऊपर हत्या की नीयत से बच्ची पर कई बार प्रहार किये जा रहे है,बच्ची चिल्ला रही थी ,रो रही,मुझे छोड़ दो लेकिन उस महिला को उस बच्ची पर थोड़ा भी तरस नही आया,कभी हाथ मोड़ा तो कभी थप्पड़ मारे,जब जी तब भी नही भरा तो धक्के भी मारे,बच्ची डरी थी सहमी थी पर कहे तो किस से कहे,यह सब पास का पड़ोसी रोज देखता था,फिर हिमन्त बांधी और उस महिला की सारी हरकते अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर उस वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक महिला का कोई संतान नही है,जो एक साल पहले बिहार के पश्चिमी चंपारण के गांव पिपरहिया के रहने वाले अपने रिश्तेदार मोहम्मद आलम से इस बच्ची को गोद लिया था,गोद देने वाला शख्स मोहम्मद आलम की पहले से 9 लड़कियां है,ऐसे में उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहने वाले मोहम्मद आलम को जब अपनी 5 साल की मासूम बच्ची अमीना खातून के बेहतर भविष्य का रास्ता दिखा तो उसने अपने गोद लेने वाले रिश्तेदार आसमा खातून को अपनी बच्ची दे दी, लेकिन उसे यह नही पता था कि उसकी बच्ची के साथ क्या होने वाला है,गोद लेने वाली महिला आसमा खातून द्वारा बच्ची के साथ रोजाना बर्बरता की सारी हदें पार की जाने लगी,तेज धारदार हथियार से बच्ची के ऊपर उसकी हत्या की नीयत से रोजाना उस पर जुल्म होते थे,जिसकी गवाही बच्ची का चेहरा साफ बता रहा है।फिलहाल सोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित बच्ची के पिता की दी तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने 323,506,307 धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार चल रही महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।





