Type Here to Get Search Results !

डीएम के निरीक्षण में खुल गयी पोल,अगल बगल झांकने लगे लोग

 डीएम के निरीक्षण मे श्रावस्ती के शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, मध्यान्ह भोजन मे बनी तहरी से गायब मिला सोयाबीन। 


श्रावस्ती में बदहाल शिक्षा व्यवस्था की सुधार के लिए जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के द्वारा विकासखंड गिलौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर खुरूहरी का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ पर DM के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कुछ कक्षाओं में छात्र ही मौजूद नहीं मिले और कुछ कक्षा मे छात्र मिले भी तो चंद कुछ गिनती के, जिसे देख जिलाधिकारी कृतिका शर्मा अध्यापकों पर भड़क गई, DM के द्वारा अध्यापकों को फटकार लगाते हुए पूछा गया की स्कूल के बच्चे कहां है तो सामने खड़े मास्टर साहब के द्वारा अपनी करतूतों को छिपाने के लिए सभी बच्चों को मेले मे चले जाने की बात को कहा गया, जिला अधिकारी और भी भड़क गई, जिलाधिकारी के द्वारा मास्टर साहब से कहा गया की सैलरी पूरी मिल जाए दिन भर रेस्ट करें, कहिए तो आपको सैलरी भी एक तिहाई ही दे दे,

मैं दोबारा आउंगी तो बच्चों की संख्या मिलनी चाहिए, आपके यहां एक तिहाई बच्चे भी नहीं है, आप लोग बच्चों के गार्जियन से फोन मिलाकर बात कीजिए उनसे कहिए कि बच्चों को भेजिए,ऐसे कैसे चलेगा सैलरी तो आप को पूरी मिलती हैं 


वही जब DM कृतिका शर्मा के द्वारा मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन में बनी तहरी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिया गया तो पता चला की जो स्कूल मे आये बच्चो के लिए भोजन बिना है उस तहरी से सोयाबीन ही गायब है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad