Type Here to Get Search Results !

गांव चलो अभियान को लेकर रामनगर में बनी रणनीति

 गांव चलो अभियान में पूरी ताकत से जुड़ेेंगे भाजपा कार्यकर्ता-यशकांत सिंह

बैठक में बनी रणनीति



 क्षेत्र पंचायत रामनगर के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष  यशकांत सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 4  से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले गांव चलो अभियान की रूप रेखा पर विचार किया गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि  सभी कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान  में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाना है। कहा कि 65 वर्षों के शासनकाल में जो काम नहीं हो पाया वह विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार व योगी सरकार के प्रयासों से गरीबों तथा वंचितों तक पहुंचा जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन ,आवास ,उज्ज्वला योजना, किसान सम्मन निधि एवं आयुष्मान भारत जैसे लाभों से आच्छादित किया गया। हम सबको इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
 कहा कि संपूर्ण भारत में 2014 तक 45 परसेंट देश में विद्युतीकरण था उसे डबल इंजन सरकार ने शत प्रतिशत गरीबों तक पहुंचाने का काम सरकार ने किया । 500 वर्षों के संघर्षों के बाद भगवान राम का प्रकट अयोध्या के धरा धाम पर हुआ समूचा राष्ट्र राम में हुआ ।  कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही निर्णायक साबित होगा हम सबको लाभार्थियों से मिलकर डबल इंजन के सरकार के कार्यों से अवगत कराना है । इसे  पार्टी के सभी कार्यकर्ता अत्यंत गंभीरता से लें ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष  श्याम नाथ चौधरी  ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की पार्टी के गांव चलो अभियान से जुड़े।  संचालन गांव चलो अभियान के संयोजक विष्णु जायसवाल ने किया ।
बैठक में मंडल के महामंत्री गिरजेश मिश्रा, ,मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष वीर श्रीवास्तव, मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सोनी गिरजेश यादव , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनीष चौधरी, मंडल के अनुसूचित वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार  ,मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम अहमद, मंडल के महिला मोर्चा की अध्यक्षा आरती मिश्रा,  पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह , राम फेर चौधरी,  प्रदीप सिंह,  पंकज सिंह, प्रशांत सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad