पुलिस ऒर बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़, दों बदमाशों के पैर में लगी गोली
यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना उत्तर पुलिस ऒर बदमाशों के बीच टापा खुर्द इलाके में हुयी मुठभेड़,दों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हुए है, पुलिस ने मोके से दों देशी तमंचा कारतूस ऒर बाइक बरामद की है ।
स्टेचर पर घायल पड़े दोनों शातिर बदमाश है, नाम कमलेश उर्फ़ करुआ ऒर मोनू यादव है,पुलिस ने दोनों बदमाशों को रविवार की दोपहर करीव तीन बजे टापा खुर्द इलाके से मुठभेड़ के दौरान दवोचा है, पुलिस की मानें तो दोनों सगे भाई बदमाशों ने मिलकर राधारानी मैरिज होम में शनिवार की रात फायरिंग को मारपीट की थी, पुलिस को खबर मिली थी दोनों आरोपी बाइक से जा रहे है, इसी दौरान पुलिस ऒर बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी, पुलिस की जावबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हुए है, पकडे गये आरोपियों पर करीब एक दर्जन से अधिक लूट हत्या ऒर छीनेती के विभिन्न थानो में दर्ज है ।





