Type Here to Get Search Results !

डिम्पल यादव के प्रचार की यह तस्वीर तेजी से हो रही वायरल

 मैनपुरी में चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसकी काफी चर्चा हो रही है और उनका बेजुबानों के प्रति कितना प्रेम है ये आप देख के खुद ही समझ जायेंगे।



दरअसल सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव इस समय लगातार अकेले ही मोर्चा डांटे हुए है।एक एक दिन में कई नुक्कड़ सभाएं व लोगों के घरों पर भी जाकर उनसे संपर्क कर रही है।ऐसे ही चुनाव प्रचार के दौरान मैनपुरी के मोहल्ला छपट्टी में के कार्यक्रम में वो शामिल होने के आयी थी तो उनको पता चला कि उनकी ही पार्टी के सक्रिय सदस्य नीटू लोधी राजपूत कुछ स्थानीय नेताओं की बजह से नाराज चल रहे है और वो चुनाव प्रचार में भी नही जा रहे है तो तुरंत डिम्पल यादव का काफिला नीतू राजपूत के घर पहुंच गया और डिम्पल यादव नीटू राजपूत के घर पहुँच गई घर के अन्य सदस्यों ने डिम्पल जी का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया उसी दौरान उनकी नजर घर मे पले एक छोटे से डॉगी ( कुत्ते के बच्चे) जोजो पर पड़ी फिर क्या था वो चुनाव का सब स्ट्रेस छोड़कर उसे खिलाने में लग गई।उनकी इस छोटे से पप्पी को खिलाने की फ़ोटो तेजी से वायरल हो रही है।जब हमने इस बारे में पप्पी के मालिक नीटू के भाई अनुराग राजपूत से बात की तो उन्होंने बताया कि डिम्पल जी का अचानक से हमारे घर पे आयी उनका पहले से कोई कार्यक्रम नही था बस उनको किसी भी तरह जानकारी लगी कि मेरे बड़े भाई जो शुरआत से सिर्फ सपा में ही रहे है लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं की बजह से उनकी नाराजगी थी इसलिए वो डिम्पल जी के चुनाव प्रचार में नही जा रहे थे लेकिन अब हम लोग पूरी तरह से डिम्पल जी के साथ है। डिम्पल जी अचानक से जब मेरे घर पहुची और घर के सभी सदस्यों खासकर महिलाओं से मिली और और उसी दौरान उनकी नजर मेरे छोटे से पप्पी जोजो पर पड़ी और वो उसे खिलाने लगी उनको जोजो बहुत ही पसंद आया वो तो उसको साथ भी ले जाने को तैयार थी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad